बड़ी खबर: इस गांव में मिले कई अपात्र राशन कार्ड धारक। अब होगी कार्यवाही

स्थान लालकुआ रिपोर्ट विशाल सक्सेना  हल्दूचौड़ के ग्राम जग्गी बंगर में शासन के निर्देशों के बाद घर-घर जाकर हुई जांच में 102 राशन कार्ड धारक अपात्र पाए गए। अब इन राशन कार्ड धारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि एक शिकायतकर्ता द्वारा शासन में शिकायत की गई थी कि जग्गी […]

स्थान लालकुआ

रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

हल्दूचौड़ के ग्राम जग्गी बंगर में शासन के निर्देशों के बाद घर-घर जाकर हुई जांच में 102 राशन कार्ड धारक अपात्र पाए गए। अब इन राशन कार्ड धारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि एक शिकायतकर्ता द्वारा शासन में शिकायत की गई थी कि जग्गी बांगर ग्राम सभा में कई अपात्र लोगों के राष्ट्रीय खाद्य योजना वाले राशन कार्ड बने हुए हैं ।

इसके बाद शासन द्वारा दिए गए निर्देशों पर एसडीम, डीएसओ और ग्राम विकास अधिकारी की संयुक्त टीम को जांच के निर्देश दिए गए। 

संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा टीम बनाकर हल्दूचौड़ के ग्राम जग्गी बंगर में घर-घर जाकर राशन कार्ड धारकों की जांच की गई तो उसमें 102 अपात्र राशन कार्ड धारक पाए गए। जिसमें से कई राशन कार्ड धारक वर्तमान समय में वहां निवास नहीं कर रहे हैं और कई ऐसे राशन कार्ड धारक है जो कि सफेद कार्ड की पात्रता में नहीं आते हैं। 

उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने कहा कि जो अपात्र राशन कार्ड धारक सफेद कार्ड की पात्रता में नहीं आते हैं उनके राशन कार्ड सफेद कार्ड से पीले कार्ड में बदले जाएंगे और जो वर्तमान पते में निवास नहीं कर रहे हैं उनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में 7 करोड़ का ऋण घोटाला। चार पूर्व अधिकारियों समेत छह पर FIR

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की खत्याड़ी स्थित अल्मोड़ा शाखा में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है।बैंक...

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

Related Posts