ख़बर का बड़ा असर : नयार नदी में अवैध खनन कर रहे एक जेसीबी एक ट्रक सीज

अनुज नेगी पौड़ी।पर्वतजन की ख़बर का बड़ा असर हुआ है,नयार नदी में मशीनों से खनन कर रहे एक जेसीबी ओर एक ट्रक को प्रशासन ने किया सीज। बतादे पर्वतजन ने आज नयार नदी में मशीनों हो रहे अवैध खनन की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था,खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में […]

अनुज नेगी

पौड़ी।पर्वतजन की ख़बर का बड़ा असर हुआ है,नयार नदी में मशीनों से खनन कर रहे एक जेसीबी ओर एक ट्रक को प्रशासन ने किया सीज।

बतादे पर्वतजन ने आज नयार नदी में मशीनों हो रहे अवैध खनन की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था,खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया।

  जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के दिशा निर्देशों में आज नयार नदी में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय तहसील प्रशासन द्वारा समय-समय पर अवैध खनन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन की कार्रवाई की गई 

   जिसमे उप जिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार द्वारा रात्रि को उनकी सीमा के भीतर सतपुली में अवैध खनन करने वाले एक ट्रक को पकड़ा और उसको सीज किया गया।         दूसरी ओर उपजिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा के निर्देशों के क्रम में तहसील पौड़ी की राजस्व विभाग की टीम द्वारा ग्राम बिलखेत पट्टी मनस्यू , तहसील पौड़ी की सरहद के अंदर नयार नदी में एक जेसीबी पकड़ी जिसमें अंधेरे का लाभ उठाकर जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया था जबकि  प्रभारी तहसीलदार हरेंद्र खत्री की टीम द्वारा जेसीबी का चालान किया गया।   

 वही जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के सभी तहसीलों को स्पष्ट दिशा निर्देश है कि किसी भी दशा में किसी भी स्थान पर अवैध खनन ना होने पाए।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts