बिग ब्रेकिंग: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोरी करता पड़ोसी दुकानदार

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में फुटपाथ की एक दुकान से पड़ोसी दुकानदार सामान चोरता सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने फुटेज को जप्त कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।      नैनी ताल में मल्लीताल फ्लैट्स पार्किंग से लगे डी.एस.ओ.कार्यालय के बाहर लगे सी.सी.टी.वी.कैमरे में एक घटना कैद हुई है। इसमें सोमवार […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में फुटपाथ की एक दुकान से पड़ोसी दुकानदार सामान चोरता सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने फुटेज को जप्त कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

     नैनी ताल में मल्लीताल फ्लैट्स पार्किंग से लगे डी.एस.ओ.कार्यालय के बाहर लगे सी.सी.टी.वी.कैमरे में एक घटना कैद हुई है। इसमें सोमवार रात फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दो युवक अपनी दुकान को बन्द करते दिख रहे हैं। इसी दौरान दुकान बन्द करते समय एक सख्श जुराब(मोजे/सॉक्स)की बगल वाली दुकान में नीचे से घुसता है। कुछ देर तक टॉर्च की मदद से सामान छांटने के बाद वो जेब में सामान डालते हुए बाहर आ जाता है। ये लोग दो तीन बार बगल वाली दुकान में तिरपाल के नीचे से घुसकर सामान निकालते हैं और फिर वहां से खिसक लेते हैं। सवेरे जब मोजे की दुकान लगाने वाले महेश थुवाल अपनी दुकान खोलते हैं तो उन्हें कुछ सामान गायब दिखता है। सी.सी.टी.वी.का परीक्षण करने पर घटना की जानकारी मिलती है, जिसके बाद मल्लीताल कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस पूछताछ में जुट गई है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में 7 करोड़ का ऋण घोटाला। चार पूर्व अधिकारियों समेत छह पर FIR

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की खत्याड़ी स्थित अल्मोड़ा शाखा में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है।बैंक...

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

Related Posts