बड़ी खबर: यहां पुलिस के सिपाही और टोलकर्मियों में मारपीट

उत्तराखंड में टोलकर्मियों की गुंडागर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन आम जनता की शिकायत टोलकर्मियों को लेकर आता ही रहती है। लेकिन अब आम जनता के साथ-साथ टोलकर्मी पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। टोलकर्मी पुलिस के साथ भी मारपीट पर उतारू हो चलें हैं। मिली जानकारी के अनुसार,हरिद्वार में बहादराबाद टोल […]

उत्तराखंड में टोलकर्मियों की गुंडागर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन आम जनता की शिकायत टोलकर्मियों को लेकर आता ही रहती है।

लेकिन अब आम जनता के साथ-साथ टोलकर्मी पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। टोलकर्मी पुलिस के साथ भी मारपीट पर उतारू हो चलें हैं।

मिली जानकारी के अनुसार,हरिद्वार में बहादराबाद टोल प्लाजा पर उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही और टोलकर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही वीर सिंह अपने परिवार के साथ बहादराबाद टोल प्लाजा से वापस घर मेरठ लौट रहे थे। टोलकर्मियों को अपना परिचय पत्र दिखाया।

उसके बावजूद भी टोल कर्मियों ने टोल टैक्स देने के बाद ही गाड़ी पास करने की बात कही, जिस पर पुलिसकर्मी ने दो सौ रुपये की रसीद कटवा ली। जब कुछ दूर पुलिसकर्मी निकल गया तो गाड़ी का नंबर रसीद पर गलत था।

पर्ची पर गाड़ी का नंबर गलत डालने को लेकर मारपीट टोलकर्मी और पुलिस ऑफिसर के बीच मारपीट हो गई। 

आरोप है कि टोलकर्मियों ने पुलिसकर्मी के बेटे को धक्का देकर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस तीन टोल कार्मिकों को पकड़ थाने ले आई। मामले की जांच की जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में 7 करोड़ का ऋण घोटाला। चार पूर्व अधिकारियों समेत छह पर FIR

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की खत्याड़ी स्थित अल्मोड़ा शाखा में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है।बैंक...

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

Related Posts