बड़ी ख़बर: मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल पर भी दर्ज हुआ मुकदमा

देहरादून: बीते मंगलवार हरिद्वार में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का सोशल मीडिया पर युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था । आपको बता दें की इस मामले का संज्ञान राज्य के सीएम धामी ने लिया और डीजीपी को पूरे मामले जांच के आदेश दिए थे। बता दें की जिसके बाद आज […]

देहरादून: बीते मंगलवार हरिद्वार में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का सोशल मीडिया पर युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था ।

आपको बता दें की इस मामले का संज्ञान राज्य के सीएम धामी ने लिया और डीजीपी को पूरे मामले जांच के आदेश दिए थे। बता दें की जिसके बाद आज मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, उनके पीआरओ और गनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें की वहीं, देर रात युवक पर भी मामला दर्ज हो चुका है।

SSP दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सुरेंद्र नेगी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बलवा मारपीट व गाली गलौज की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें की इस घटना के प्रदेश में राजनीतिक माहौल मंगलवार को उस समय बहुत गरमा गया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनका गनर बीच सड़क पर एक युवक की पिटाई करते दिखे। बता दें की इस वायरल वीडियो में कैबिनेट मंत्री सड़क किनारे अपने वाहन के पास खड़े होकर शिवाजी नगर निवासी युवक सुरेंद्र सिंह नेगी से बात कर रहे हैं। बातचीत अचानक हाथापाई में बदल गई। वीडियो में मंत्री सुरेंद्र पर थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनका गनर भी हाथापाई करने के बाद लातें मारते हुए दिख रहा है।

वहीं इस पूरे मामले में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि हम जाम में फंसे थे। उसी समय बाइकसवार दो युवक गाड़ी के बगल आकर गाली देने लगे। हमने समझाया तो युवक ने कॉलर पकड़कर हाथापाई कर दी। इस बीच हमारा कुर्ता फट गया। सुरक्षाकर्मी ने रोका तो उनकी वर्दी फाड़ दी गई।

साथ ही आपको बता दें की कैबिनेट मंत्री के थप्पड़ खाने वाला युवक सुरेंद्र नेगी नगर निगम ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र के निवासी हैं। वे काफी समय से सामाजिक और जनहित के आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वे शिवाजीनगर क्षेत्र से ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नगर निगम पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। वह अपने घर के पास परचून की दुकान चलाते हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts