गुड न्यूज: प्रदेश में यहां खुलेगे चार सैनिक स्कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय

देहरादून। अगर आप अपने बच्चे को सैनिक स्कूल या केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ाने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही प्रदेश में चार नए सैनिक स्कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय खुलने जा रहे हैं। बकायदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को […]

देहरादून। अगर आप अपने बच्चे को सैनिक स्कूल या केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ाने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही प्रदेश में चार नए सैनिक स्कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय खुलने जा रहे हैं।

बकायदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को इसका प्रस्ताव भेज दिया है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद प्रसिद्ध पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के जन्म स्थान पीठसैंण पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और चंपावत में नए सैनिक स्कूल खुलेंगे तो पाण्डुवाखाल तहसील चैखुटिया जिला अल्मोड़ा, द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा, कोटद्वारा जिला पौड़ी गढ़वाल, नरेंद्रनगर जिला टिहरी गढ़वाल एवं विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के मदननेगी जिला टिहरी गढ़वाल में पांच नए केंद्रीय विद्यालय भी खोले जाएंगे।

गौरतलब है कि, उत्तराखंड में अभी मात्र एक सैनिक स्कूल नैनीताल जिले के घोड़ाखाल में स्थित है। जिसका संचालन रक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। केंद्र सरकार ने देशभर में 100 सैनिक स्कूल खोले जाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत केंद्र सरकार ने पहले चरण में देश में 23 नए सैनिक स्कूल को मंजूरी दे दी है।

अब केंद्र सरकार द्वारा दूसरे चरण में सैनिक स्कूल को मंजूरी दी जानी है। वहीं दूसरे चरण में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित उत्तराखण्ड में इन चारों स्थानों पर सैनिक स्कूल खोलने की मंजूरी मिल जाएगी। न‌ए सैनिक स्कूल, सैनिक स्कूल सोसायटी के तहत साझेदारी मोड में चलेंगे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts