बड़ी खबर: प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं निगम पार्षद के पुत्र के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

रिर्पोट: मुकेश कुमार  हल्द्वानी। नगर में प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं निगम पार्षद के पुत्र के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मारपीट, गाली गलौच के साथ लूटपाट के मामले में लईक कुरैशी के पुत्र पर आज थाना बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।  एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया […]

रिर्पोट: मुकेश कुमार 

हल्द्वानी। नगर में प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं निगम पार्षद के पुत्र के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मारपीट, गाली गलौच के साथ लूटपाट के मामले में लईक कुरैशी के पुत्र पर आज थाना बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया गौलापार के रहने वाले सुरेश थुवाल ने पुलिस को तहरीर देते हुवे कहा कि कल वह अपने भतीजे मोहित थुवाल के साथ रोडवेज चौराहे के पास गुजर रहा था, तभी थोड़ी दूरी आगे जाने पर दूसरी ओर से तीन लड़के आए और उनकी कार को घेर लिया, फिर उनके साथ मारपीट और गाली गलौच करते हुए लूटपाट भी कर दी, जिसमें समद कुरैशी पुत्र लइक कुरैशी, राहिल कुरैशी पुत्र नवाब खान, अफजल पुत्र अमजद था।

साथ ही उनकी गाड़ी में रखें 200000 रुपए भी उनके द्वारा लूट लिए गए। इस संबंध में उन्होंने तहरीर पुलिस को दी है, पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Also Read This

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व

गुरु कृपा और गुरु भक्ति से सराबोर हुआ देहरादून का पावन श्री दरबार साहिब देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर शीश...

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियों का NIB, नोएडा में प्रशिक्षण जारी

भीमताल। कमल जगाती जे. सी. बोस परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के फाइनल ईयर के छात्र-छात्राएँ विभागाध्यक्ष डॉ. वीना पांडे के निर्देशन में वर्तमान में राष्ट्रीय इम्यूनोलॉजी संस्थान (NIB), नोएडा में प्रशिक्षण...

Related Posts