बिग अपडेट : Uksssc ने जारी की इन पदों पर भर्तियां, देंखे

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अब 13 रिक्त पदों पर भर्तियां जारी की है। Uksssc ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में राज्य उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष के 01 व सदस्य के 02 पदों तथा जिला उपभोक्ता परितोष आयोग के अध्यक्ष के 03 व सदस्य के 07 कुल 13 […]

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अब 13 रिक्त पदों पर भर्तियां जारी की है।

Uksssc ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में राज्य उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष के 01 व सदस्य के 02 पदों तथा जिला उपभोक्ता परितोष आयोग के अध्यक्ष के 03 व सदस्य के 07 कुल 13 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमन्त्रित किए हैं। 

साथ ही Uksssc ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि रिक्तियों की संख्या बढ़ायी या घटाई जा सकती है। 

इच्छुक अभ्यर्थी के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 22 जनवरी, 2024 से प्रारंभ होकर 11 फरवरी, 2024 तक निर्धारित की गई है। 

विभागीय नियमावली के अनुसार,उपरोक्त पदों हेतु अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 35/40 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 65/67 वर्ष रखी गई है। 

विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।

आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को परामर्श दिया जाता है कि विज्ञापन में दिये गये “ऑनलाइन आवेदन किए जाने हेतु प्रक्रिया” का भली-भाँति अध्ययन कर लें। 

आवेदन पत्र भरने में सहायता के लिए Toll Free No. 9520991172 या Whatsapp No 9520991174 या आयोग की email Id: [email protected] पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

Related Posts