बड़ी खबर : इस जेल में मिले 54 एचआईवी पॉजिटिव कैदी, मच गया हड़कंप

कुमाऊ की हल्द्वानी जेल में 54 एचआईवी पॉजिटिव कैदी मिलने से हड़कंप मच गया। इतनी बड़ी मात्रा में एचआईवी पॉजिटिव की संख्या से जेल प्रशासन के पसीने छूट गए।

एचआईवी पॉजिटिव पाए गए 54 कैदियों में एक महिला कैदी भी शामिल है।एचआईवी संक्रमित सभी कैदियों का सुशीला तिवारी अस्पताल एआरटी सेंटर में इलाज चल रहा है।

हल्द्वानी जेल में वर्तमान समय में 1629 पुरुष, जबकि 70 महिला कैदी हैं, जेल में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने का प्रमुख कारण कैदियों में अधिकतर ड्रग्स एडिक्शन के चलते देखा गया है।

अभी फरवरी माह में 23 एचआईवी पॉजिटिव, जबकि मार्च माह में 17 एचआईवी पॉजिटिव कैदी सामने आए हैं,बाकी 14 कैदी पहले के शामिल हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts