बिग ब्रेकिंग: शासन ने IAS मनीषा पंवार को दी सेवानिवृत्ति। पढ़िए ..

उत्तराखंड की सीनियर आईएएस अधिकारी ने वीआरएस के लिए उत्तराखंड सरकार को आवेदन दिया था जिसको शासन ने मंजूर करते हुए आईएएस अधिकारी मनीषा पंवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रदान कर दी है। सूत्रों के मुताबिक आईएएस मनीषा पंवार पिछले कई महीनों से बीमार चल रही हैं। वीआरएस के पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया […]

उत्तराखंड की सीनियर आईएएस अधिकारी ने वीआरएस के लिए उत्तराखंड सरकार को आवेदन दिया था जिसको शासन ने मंजूर करते हुए आईएएस अधिकारी मनीषा पंवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रदान कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक आईएएस मनीषा पंवार पिछले कई महीनों से बीमार चल रही हैं। वीआरएस के पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था ।

मनीषा पंवार 1990 बैच की तेज तर्रार और जुझारू आईएएस अधिकारी मानी जाती रही है।

आईएएस मनीषा पंवार के पति उमाकांत पंवार भी उत्तराखंड में बतौर आईएएस सेवा दे चुके हैं। 2017 में उन्होंने भी वीआरएस ले लिया था।

56 वर्षीय मनीषा पंवार की सेवा अभी चार साल बाकी है। अपर मुख्य सचिव पद से प्रमोशन पाकर मनीषा पंवार के मुख्य सचिव बनने की ज्यादा संभावना थी, ऐसे में बीमारी की वजह से नौकरी को अलविदा कहने का उन्होंने फैसला लिया है।

Also Read This

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं :सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था लगभग भगवान भरोसे, प्रसव के लिए 82 किमी तक का सफर करने की मजबूरी

पुरोला, 6 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उत्तरकाशी जिले के दुर्गम आराकोट-बंगाण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली लगातार गंभीर होती...

Related Posts