सावधान: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी..

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का कहर लगातार जारी है। बीते दिनों हुई भारी बारिश और आपदाओं ने राज्य को गहरे जख्म दिए हैं। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है और कई संपर्क मार्ग बाधित होने से लोगों की आवाजाही ठप पड़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज (शनिवार) फिर से कई जिलों में बारिश की […]

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का कहर लगातार जारी है। बीते दिनों हुई भारी बारिश और आपदाओं ने राज्य को गहरे जख्म दिए हैं। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है और कई संपर्क मार्ग बाधित होने से लोगों की आवाजाही ठप पड़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज (शनिवार) फिर से कई जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश गरज और चमक के साथ हो सकती है।

  • देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
  • इन क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट

इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत और पौड़ी जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश का अंदेशा है।

  • इन जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने को कहा है।

राजधानी देहरादून का मौसम

राजधानी देहरादून में आज रात से ही कुछ क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ बारिश हो रही है।

आपदा का असर: मार्ग बाधित और गांव प्रभावित

कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में बारिश की वजह से कई जगह आपदा जैसे हालात बने हुए हैं।

  • उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर धरासू और नालूपानी के पास भूस्खलन हुआ, जिससे मार्ग घंटों बाधित रहा।
  • बीआरओ की टीम ने मशीनों की मदद से हाईवे को खोलने का कार्य किया।

धराली आपदा ने झकझोरा

उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई आपदा से कई घर और जिंदगियां मलबे में दब गईं।

  • लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।
  • आपदा के कारणों को समझने के लिए वैज्ञानिक और भूवैज्ञानिकों की टीम प्रभावित क्षेत्र धराली और हर्षिल पहुंच चुकी है।
  • हर्षिल क्षेत्र में बनी अस्थायी झील के पानी को हटाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।

लोगों से अपील

मौसम विभाग ने राज्यवासियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के किनारे न जाएं।

Also Read This

बड़ी खबर : बिसलेरी पर FSSAI का शिकंजा, पानी के सैंपल में मिला खतरनाक रसायन! मुकदमे को मंजूरी

नई दिल्ली: देश के लोकप्रिय पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड बिसलेरी (Bisleri) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण...

बड़ी खबर : मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, कूदकर जान देने की दी धमकी; जानिए मामला 

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में त्रिशूल चौक पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और...

Related Posts