एक्शन : पांच साल के लिए ब्लैक लिस्ट हुआ कालिंदी अस्पताल

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के चलते एक कालिंदी अस्पताल को 5 साल के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। भारत सरकार के द्वारा 23 सितंबर 2018 को पूरे देश में शुरू की गई आयुष्मान योजना का कालिंदी अस्पताल ने फर्जीवाड़ा करके मजाक बना दिया।  आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा करने पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने […]

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के चलते एक कालिंदी अस्पताल को 5 साल के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।

भारत सरकार के द्वारा 23 सितंबर 2018 को पूरे देश में शुरू की गई आयुष्मान योजना का कालिंदी अस्पताल ने फर्जीवाड़ा करके मजाक बना दिया। 

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा करने पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कालिंदी अस्पताल का नाम पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया।  प्राधिकारी के निदेशक प्रशासन डॉ. वीएस टोलिया ने आदेश जारी किए हैं।

कालिंदी अस्पताल में मरीजों के इलाज में फर्जीवाड़े का खुलासा प्राधिकरण ने ऑडिट में किया था।जिसमें सर्जरी के मामलों  में 171 मरीजों के मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टर के फर्जी हस्ताक्षर किए गए। जबकि 410 मरीजों के इलाज में ओटी टेक्नीशियन से एनेस्थसिया दिया गया।

जिसके चलते प्राधिकरण ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ विकासनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही अस्पताल के 11 करोड़ से अधिक के क्लेम को रद्द करने की कार्रवाई की गई और आयुष्मान योजना की सूचीबद्धता समाप्त की गई। अब प्राधिकरण ने अस्पताल को पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts