Uttarakhand Weather Update: जानिए अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल ,भीषण गर्मी से मिलेगी राहत!

देहरादून(Uttarakhand Weather Update)। उत्तराखंड में 24 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गर्जन और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क […]

देहरादून(Uttarakhand Weather Update)। उत्तराखंड में 24 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गर्जन और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। लेकिन अगर पहाड़ी जिलों में बारिश हुई तो मैदानी इलाको में भी भीषण गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिलने के आसार है।

24 अप्रैल 2026 का मौसम

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 4400 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

25 अप्रैल 2026 का पूर्वानुमान

इस दिन पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गर्जन और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

26 अप्रैल 2026 का मौसम

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और गर्जन के साथ बारिश या बर्फबारी की संभावना है।
मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

27 अप्रैल 2026 का पूर्वानुमान

इस दिन भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और गर्जन के साथ बारिश या बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रह सकता है।

28 अप्रैल 2026 का मौसम

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
अन्य जिलों में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और फिसलन की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने को कहा गया है।

Also Read This:

Also Read This

शादी का झांसा, नशीला पदार्थ और फिर लूट! हरिद्वार में फर्जी दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बहादराबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवकों से ठगी और लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश...

ब्रेकिंग: किच्छा-सिरौलीकलां निकाय चुनाव की मतगणना पर हाईकोर्ट ने हटाई रोक

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय में किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिकाओं में हुए चुनाव की मतगणना नहीं करने को लेकर राज्य चुनाव आयोग...

Related Posts