अजब-गजब : पति के आने पर पत्नी ने प्रेमी को बनाया लुटेरा । जमकर हुआ हंगामा

उत्तराखंड में अजीबोगरीब कारनामे हो रहे हैं। पति के द्वारा पत्नी को रंगे हाथ पकड़े जाने पर पत्नी ने प्रेमी को ही लुटेरा बना दिया। साथ ही प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता ने पति की गैरमौजूदगी में अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुला […]

उत्तराखंड में अजीबोगरीब कारनामे हो रहे हैं। पति के द्वारा पत्नी को रंगे हाथ पकड़े जाने पर पत्नी ने प्रेमी को ही लुटेरा बना दिया। साथ ही प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया।

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता ने पति की गैरमौजूदगी में अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुला लिया, लेकिन विवाहिता का पति अचानक घर आ गया और पति को देख पत्नी ने हंगामा करते हुए प्रेमी पर बंधक बनाकर लूट करने का आरोप लगा दिया।

लूट की सूचना पर आई पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, लेकिन युवक ने थाने पहुंचे ही प्रेमिका की सारी पोल खोल कर रख दी।  पति को जब पुलिस ने असलियत से रुबरु कराया तो पति चुपचाप थाने से निकल गया। वहीं प्रेमी का शांति भंग में चालान किया गया है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts