वायरल वीडियो : खुलेआम अवैध वसूली करता जवान कैमरे में क़ैद, देखें

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड के नैनीताल में खुलेआम अवैध वसूली करने वाले एक पुलिस जवान का वीडियो अब जोरों से वायरल हो रहा है। ये जवान बारह पत्थर चौकी में शहर प्रवेश के नाम पर ₹200/= की मांग कर रहा है और कह रहा है कि इंडियन आर्मी पुलिस के सामने क्या बेचती है? पुलिस […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड के नैनीताल में खुलेआम अवैध वसूली करने वाले एक पुलिस जवान का वीडियो अब जोरों से वायरल हो रहा है। ये जवान बारह पत्थर चौकी में शहर प्रवेश के नाम पर ₹200/= की मांग कर रहा है और कह रहा है कि इंडियन आर्मी पुलिस के सामने क्या बेचती है? पुलिस अब वीडियो प्राप्त होने के बाद जांच और कार्यवाही की बात कर रही है।

      नैनीताल से कालाढूंगी मार्ग में नैनीताल से लगभग तीन किलोमीटर दूर, पुलिस का बारह पत्थर में चैक पोस्ट है। यहां नैनीताल प्रवेश से पहले गाड़ियों को नियमानुसार चैक किया जाता है। आज यहां मल्लीताल कोतवाली का एक जवान ड्यूटी पर खड़ा हो गया जो नशे में धुत्त था। जवान ने सभी गाड़ियों को चैकिंग के नाम पर रोककर बेवजह तंग करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद जवान ने रुपयों की मांग कर दी। रामनगर से कैटरिंग के काम से नैनीताल आ रहे कारीगर अजय कुमार ने बताया कि वो और उनके साथी सड़क मार्ग से नैनीताल आ रहे थे, जब बारह पत्थर चौकी पर उन्हें रोक लिया गया। पुलिस जवान के अनावश्यक रूप से रोकने के बाद अजय कुमार ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, लेकिन बेशर्म जवान जरा भी नहीं हिचका। उसने कई तर्क और कुतर्कों के बीच रुपयों की डिमांड जारी रखी। अजय ने आरोप लगाया है कि जवान उससे जबरन 500 रुपए की डिमांड कर रहा था। जवान अजय के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी करता रहा। अजय अपनी गाड़ी संख्या यू.के.19 सी.ए.1064 से नैनीताल पहुंचने वाले थे, लेकिन उन्हें इस शराबी पुलिस वाले का सामना करना पड़ा। अजय के आरोपों के अनुसार जवन ने उन्हें एक घंटे रोके रखा और फिर 500 रुपयों की डिमांड की। जवान 200 रुपयों की डिमांड पर अटका रहा। अजय ने ये भी बताया कि इससे पहले भी उन्होंने इसी जवान की एक गाली गलौच करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में डाली है जो सही है।अजय ने इस पूरे वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट में शेयर किया है। 

      नैनीताल के एस.पी.क्राइम जगदीश चंद ने बताया कि उन्होंने अभी वीडियो नहीं देखी है। वीडियो देखने के बाद जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

 

Also Read This

Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में 275 SSC ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने जून 2027 (AT-27 Course) के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर भर्ती 2026...

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

Related Posts