हादसा (दुखद): गहरी खाई में गिरी कार। ताई और भतीजे की मौत

रिर्पोट/विशाल सक्सेना  हल्द्वानी से मुनस्यारी के गिरगांव जा रही कार सेराघाट के रामपुर के पास खाई में गिर गई। हादसे में ताई और भतीजे की मौत हो गई ।जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सभी शादी में शामिल होने के लिए हल्द्वानी से अपने गांव गिरगांव जा रहे थे। हादसा सेराघाट में रामपुर के […]

रिर्पोट/विशाल सक्सेना 

हल्द्वानी से मुनस्यारी के गिरगांव जा रही कार सेराघाट के रामपुर के पास खाई में गिर गई। हादसे में ताई और भतीजे की मौत हो गई ।जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सभी शादी में शामिल होने के लिए हल्द्वानी से अपने गांव गिरगांव जा रहे थे।

हादसा सेराघाट में रामपुर के पास हुआ। मृतकों में गंगा सिंह (38) पुत्र दीवान सिंह निवासी गिरगांव हाल निवासी दिनेशपुर (रुद्रपुर) और उनकी ताई तुलसी देवी (60) पत्नी स्व. जय सिंह निवासी गिरगांव मुनस्यारी शामिल हैं। पूरन सिंह और गोपाल सिंह घायल हो गए।  घायलों को खाई से बाहर निकालकर एक घायल को – सेराघाट और दूसरे को बेड़ीनाग अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना में दो लोगों की मौत से गिरगांव में चल रही शादी की तैयारियों की खुशियां मातम में बदल गईं। जैसे ही ग्रामीणों ने तुलसी देवी और गंगा सिंह के मौत की सूचना मिली माहौल गमगीन हो गया। गांव में 30 नवंबर को विजय सिंह के बेटे महेश की बरात बागेश्वर के गोगिना गांव जानी थी।

चचेरे भाई के बेटे की बरात में शामिल होने के लिए पूर्व सैनिक पूरन सिंह अपनी मां तुलसी देवी, चचेरे भाई गंगा सिंह और हल्द्वानी निवासी गोपाल सिंह के साथ कार से गांव आ रहे थे। 

Also Read This

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं :सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था लगभग भगवान भरोसे, प्रसव के लिए 82 किमी तक का सफर करने की मजबूरी

पुरोला, 6 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उत्तरकाशी जिले के दुर्गम आराकोट-बंगाण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली लगातार गंभीर होती...

Related Posts