हाईकोर्ट ब्रेकिंग : समाज कल्याण अफसर कांतिराम जोशी को नही मिली राहत। 76 दिन से जेल मे

टिहरी जिले में गबन के मामले में जेल में बंद कांतिराम जोशी को हाईकोर्ट ने जमानत देने से इनकार करते हुए सुनवाई के लिए 23 जून 2023 की तारीख निर्धारित की है। बताते चलें कि कांति राम जोशी विगत 76 दिनों से गबन के मामले में टिहरी जेल में बंद हैं। कांति राम जोशी ने […]

टिहरी जिले में गबन के मामले में जेल में बंद कांतिराम जोशी को हाईकोर्ट ने जमानत देने से इनकार करते हुए सुनवाई के लिए 23 जून 2023 की तारीख निर्धारित की है।

बताते चलें कि कांति राम जोशी विगत 76 दिनों से गबन के मामले में टिहरी जेल में बंद हैं।

कांति राम जोशी ने हाईकोर्ट में अपनी जमानत पर तत्काल सुनवाई के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था, जिसे न्यायधीश रविंद्र मैटाणी की खंडपीठ द्वारा 26अप्रैल को खारिज कर दिया गया है। जमानत के लिए 23 जून की तारीख निर्धारित कर दी गई है।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद कांति राम जोशी को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

आय से अधिक संपत्ति के मामले मे भी डंडा।

कांति राम जोशी के विरुद्ध विजिलेंस सेक्टर देहरादून द्वारा भी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में भी एक अवमानना याचिका में हाईकोर्ट ने विजिलेंस को जांच व विवेचना की कार्यवाही करने के लिए माह जून 2023 तक का वक्त दिया है।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts