बड़ी खबर: चर्चित स्टिंग मामले में शिक्षा विभाग के पटल सहायक गिरफ़्तार

चर्चित स्टिंग प्रकरण में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी कर ली है, पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा गिरफ्तारी की पुष्टि की गई।  शिक्षा विभाग के पटल सहायक दिनेश गैरोला को आखिरकार पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।   पौड़ी निवासी आशुतोष नेगी ने पुलिस को शिकायत पत्र सहित स्टिंग का वीडियो दिया था,जिसमें शिक्षा […]

चर्चित स्टिंग प्रकरण में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी कर ली है, पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा गिरफ्तारी की पुष्टि की गई। 

शिक्षा विभाग के पटल सहायक दिनेश गैरोला को आखिरकार पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।  

पौड़ी निवासी आशुतोष नेगी ने पुलिस को शिकायत पत्र सहित स्टिंग का वीडियो दिया था,जिसमें शिक्षा महकमे के अफसर का पैसों का लेन- देन करते हुए देखा गया था।

वहीं इस मामले में पटल सहायक सहित पौड़ी के एक तत्कालीन सीईओ और डीईओ को आरोपी बनाया गया था।

पुलिस ने इस मामले की जांच सीओ स्तर के अफसर को सौंपी थी। 

शासन की परमिशन मिलने के बाद पौड़ी कोतवाली में 7 दिसंबर 2022 को पौड़ी के तत्कालीन सीईओ एमएस रावत, तत्कालीन डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव और पटल सहायक दिनेश गैरोला के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। 

इस बीच आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्च न्यायालय की भी शरण ली थी, लेकिन कोर्ट ने अंतरिम जमानत प्रार्थना पत्र भी खारिज कर दिया गया। 

कोर्ट ने छह सप्ताह का समय देते हुए कहा कि कोर्ट में सरेंडर करते हुए रेगुलर बेल मांगे। 

अब पौड़ी पुलिस ने इस चर्चित मामले में पहली गिरफ्तारी शिक्षा विभाग के पटल सहायक दिनेश गैरोला की कर ली है।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts