गुड न्यूज : सेना में लेफ्टिनेंट बनी प्रदेश की बेटी

उत्तराखंड की बेटियां लगातार अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। उत्तराखंड की एक और बेटी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश के नाम को रोशन किया है। प्रदेश के सिमांत जिले पिथौरागढ़ के छोटे से गांव की चांदनी कुंवर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिथौरागढ़ जिले […]

उत्तराखंड की बेटियां लगातार अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। उत्तराखंड की एक और बेटी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश के नाम को रोशन किया है।

प्रदेश के सिमांत जिले पिथौरागढ़ के छोटे से गांव की चांदनी कुंवर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के भड़कटिया गांव निवासी चांदनी कुंवर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। चांदनी कुंवर बचपन से ही मेधावी छात्रा रहीं थी और इंटर में स्कूल भी टॉप किया था। 

चांदनी कुंवर भारतीय सैन्य अकादमी चेन्नई से प्रशिक्षण प्राप्त कर पास आउट हुई,इसके बाद वह भारतीय सेना का हिस्सा बन गई है।

चांदनी कुंवर ने विगत साल सीडीएस की प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर पांचवीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया था। इसके बाद वह प्रशिक्षण लेने के लिए चेन्नई रवाना हो गई थी। 

पास आउट परेड के बाद चांदनी के पिता ने बेटी के कंधों पर सितारे सजाकर उन्हें उसे सेना को समर्पित किया है। चांदनी ने आर्मी सर्विस कॉपर्स में कमीशन प्राप्त किया है। उनकी पहली पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के लेह में हुई है। 

आज उत्तराखंड की बेटी चांदनी कुमार पर पूरे प्रदेश को गर्व है और उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts