अजब-गजब: यहां युवक ने पहले मुंह से चबाया जिंदा सांप, फिर कोल्डड्रिंक डालकर चूसा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  ऊत्तराखण्ड के लालकुआं में एक अमानवीय घटना में युवक ने जिंदा सांप को पकड़कर मुंह से चबा दिया और फिर उसपर कोल्ड ड्रिंक डालकर चूस दिया।         नैनीताल जिले में लालकुआं की नगीना कॉलोनी में पिछले दिनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में इस क्रीम बेचने वाला एक युवक […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

ऊत्तराखण्ड के लालकुआं में एक अमानवीय घटना में युवक ने जिंदा सांप को पकड़कर मुंह से चबा दिया और फिर उसपर कोल्ड ड्रिंक डालकर चूस दिया।

        नैनीताल जिले में लालकुआं की नगीना कॉलोनी में पिछले दिनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में इस क्रीम बेचने वाला एक युवक जिंदा सांप को मुंह से काटकर खाता दिखा। शख्स ने सांप का मुंह तो थूक दिया लेकिन लोगों के उकसाने पर उसपर कोल्ड ड्रिंक डालकर चाटता दिखा। बताया जा रहा है कि शनिवार को लालकुआं की नागिन कॉलोनी में अतिक्रमण ध्वस्त हो रहा था जिसमें आरोपी युवक का घर भी आ गया। आइस क्रीम का काउंटर लगाने वाले आरोपी युवक ने अपनी दुकान के समीप सांप देखा तो उसे झपटकर पकड़ लिया। युवक नाएशे में था जिज़के चलते उसने सांप को चबा दिया। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो वाइरल हो गया और उसकी बढ़ती रफ्तार को देखते हुए वन विभाग ने लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया।  वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग और पुलिस हरकत में आए और बिहार मूल के इस शराबी युवक को आज गिरफ्तार कर लिया गया। युवक की अमानवीयता को देखकर हर कोई हैरान रह गया। 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 10 IAS-PCS के फिर तबादले; इन जिलों के DM भी बदले

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी...

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650 से ज्यादा सीटों पर मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

650 से अधिक सीटों पर युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण; युवतियों के लिए...

Related Posts