बड़ी खबर : उत्तराखण्ड में इन जगहों पर बसेंगे दो नये शहर, केंद्र की मंजूरी

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में काशीपुर सहित दो जगहों पर नये शहर बसाने की मंजूरी दे दी है।ये शहर कुमाऊं में काशीपुर और गढ़वाल में डोईवाला के पास बसेंगे।  उत्तराखंड सरकार के आवास विभाग ने सर्व सुविधायुक्त शहर का प्रेजेंटेशन केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय को दिया था,जिस पर केंद्र से सहमति मिल गई […]

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में काशीपुर सहित दो जगहों पर नये शहर बसाने की मंजूरी दे दी है।ये शहर कुमाऊं में काशीपुर और गढ़वाल में डोईवाला के पास बसेंगे। 

उत्तराखंड सरकार के आवास विभाग ने सर्व सुविधायुक्त शहर का प्रेजेंटेशन केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय को दिया था,जिस पर केंद्र से सहमति मिल गई है। जल्द ही  केंद्र सरकार की  टीम दोनों जगहों का निरीक्षण करने वाली है।

उत्तराखंड सरकार के मुताबिक कुमाऊं मंडल में एक शहर ऊधमसिंह नगर जिले में स्थित काशीपुर के पास स्थापित किया जाएगा। गढ़वाल मंडल में देहरादून जिले के डोईवाला के पास एक नए शहर की स्थापना होगी। 

2011 की जनगणना के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले की जनसंख्या करीब 17 लाख थी। तब यहां प्रदेश में सबसे ज्यादा जनसंख्या वृद्धि दर 33.45 प्रतिशत आंकी गई थी।

जबकि देहरादून जिला जो कि उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में आता है। इस जिले की जनसंख्या वृद्धि दर 2011 में 32.33 प्रतिशत थी। दरअसल ऊधमसिंह नगर और देहरादून जिलों में जनसंख्या का दबाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

उत्तराखंड में देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर और रुड़की के अलावा बड़े शहर नहीं हैं। ये शहर पहाड़ से हो रहे पलायन का बोझ उठा रहे हैं।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहरों पर बढ़ रहे जनसंख्या के बोझ को संतुलित करने के लिए 22 नए शहर बसाना चाहते हैं। सीएम धामी ने पिछले साल नवंबर में ये इच्छा जताई थी। सीएम धामी गढ़वाल मंडल में 12 और कुमाऊं मंडल में 10 नए शहर बसाना चाहते हैं। सीएम धामी की इस योजना पर काम भी चल रहा है। 

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts