बड़ी खबर : अंकिता हत्याकांड से जुड़े पटवारी हुए बहाल। कार्यवाही समाप्त । तीन साल तक वेतन वृद्धि रोकी

अंकिता हत्याकांड में हीलाहवाली बरतने वाले दो राजस्व उपनिरीक्षकों की वेतन वृद्धि पर तीन साल की रोक लगा दी गईं हैं। डीएम ने दोनो राजस्व उपनिरीक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई समाप्त करते हुए सवेतन सेवा बहाली का आदेश जारी किया है। अंकिता हत्याकांड में 2022 में निलंबित इन्हें निलंबित कर दिया गया था। डीएम पौड़ी […]

अंकिता हत्याकांड में हीलाहवाली बरतने वाले दो राजस्व उपनिरीक्षकों की वेतन वृद्धि पर तीन साल की रोक लगा दी गईं हैं।

डीएम ने दोनो राजस्व उपनिरीक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई समाप्त करते हुए सवेतन सेवा बहाली का आदेश जारी किया है।

अंकिता हत्याकांड में 2022 में निलंबित इन्हें निलंबित कर दिया गया था।

डीएम पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि यमकेश्वर तहसील के उदयपुर पल्ला-दो के निलंबित राजस्व उपनिरीक्षक वैभव प्रताप सिंह और अजमेर पल्ला- तीन के निलंबित राजस्व उपनिरीक्षक विवेक कुमार की वेतन वृद्धि पर तीन साल की रोक लगा दी गई है।डीएम पौड़ी ने इस संबंद्ध में आदेश जारी कर दिया है। 

दोनों राजस्व उपनिरीक्षकों को अंकिता हत्याकांड में प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं करने, अंकिता के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज नहीं करने, दायित्व व विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही के आरोप में वर्ष 2022 में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts