अपडेट: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वी किस्त लेने के लिए करना होगा एक काम,वरना होगा भारी नुकसान

रिपोर्ट-वैष्णवी भट्ट

केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जारी है। जिससे भूमिधारी किसान परिवारों की आर्थिक सहायता हो सके।इस योजना के तहत सरकार योग्य किसानों के खाते में एक साल में 6000 रूपए भेजती है। अब तक 13वीं किस्त जारी हो चुकी हैं।जिसके बाद अब 14वीं किस्त जारी होनी है। 

जिसके तहत लाभार्थियों को अब केवाईसी डिटेल्स वेरीफाई करना जरूरी हो गया है। किसान बेनेफिशियरी लिस्ट में आप भी अपना नाम जरूर देख लें, अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं हुआ तो आपको किस्त मिलने में बहुत परेशानीयां होंगी।

केन्द्र सरकार ने 26 फरवरी 2023 को किसानों के खाते में 13वीं किस्त जारी की थी। पीएम किसान योजना का लाभ लेने वाले व्यक्तियों को एक साल में तीन अलग -अलग किस्तों में धन राशि मिलती हैं। 

सरकार के द्वारा आमतौर पर पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच दे दी जाती है। दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच दी जाती है।और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है। 

पीएम किसान योजना में दी जाने वाली किस्त राशि

इस योजना के तहत हर चार महीने में पैसे को 2000 रुपये प्रत्येक के तीन समान भुगतानों में बांटा जाता है।इस योजना में सरकार 6000 रूपये सालाना वार्षिक आय के रूप में देती है। जिन लाभार्थियों के खाते आधार से सीधे जुड़े हैं। यह रकम सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है।जिन भी किसानो के पास डीबीटी आधार और एनपीसीआई से जुड़े बैंक खाते नहीं हैं। उनको जल्द ही अपने आस पास के डाक घर में संपर्क करना चहिए।

सरकार द्वारा अंतिम किस्त 26 फरवरी 2023 को जारी की  गई थी। इसलिए 14वीं किस्त अब अप्रैल 2023 से जुलाई 2023 के बीच जारी होने के आसार हैं।

पीएम किसान वेबसाइट के मुताबिक पीएम किसान पंजीकृत किसानों के लिए ईकेवाईसी जरुरी है। पीएम किसान पोर्टल पर ओटीपी आधारित ईकेवाईसी की सुविधा मौजूद है। बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए लाभार्थी अपने पास के सीएससी केंद्रों से बात कर सकते हैं।

ऑनलाइन  ईकेवाईसी कैसे अपडेट करें।

1-पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और पेज के दाईं ओर उपलब्ध ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।

2-अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।

3-इसके बाद आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।

और अब ओटीपी रिसीव पर क्लिक करें। और तय कॉलम में ओटीपी को दर्ज कर दें।

4-इसके बाद ईकेवाईसी पूर्ण हो जाएगी।

बेनेफिशियरी लिस्ट में अब अपना नाम कैसे चैक करें।

1-पीएम किसान योजना से जुड़े जो भी लाभार्थी हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पीएम किसान पोर्टल पर जाएं।

2-किसान कार्नर’ के तहत ‘लाभार्थी सूची’ पर क्लिक करें।

राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक, गांव का चयन करें।

3-रिपोर्ट रिसीव’ टैब पर क्लिक करें।

4-अब लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts