हादसा (दुखद): गहरी खाई में गिरी कार । एक शव बरामद, अन्य की तलाश जारी

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के पाबौ ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां पर एक वाहन गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। कल शाम कोटद्वार-पाबौ मार्ग में माउंट कार्मल स्कूल के समीप एक अल्टोकार 300 मीटर खाई में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अल्टो कार में 4 से 5 लोग सवार […]

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के पाबौ ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां पर एक वाहन गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

कल शाम कोटद्वार-पाबौ मार्ग में माउंट कार्मल स्कूल के समीप एक अल्टोकार 300 मीटर खाई में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

अल्टो कार में 4 से 5 लोग सवार थे, जिनमें से एक का शव रेस्क्यू टीम द्वारा रात में ही बरामद कर लिया गया व अन्य घायलों की तलाश लगातार जारी है।

वहां के खाई में गिरने की सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी पाबौ दीपक पुलिस बल के साथ मौके पर रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे,इसके साथ ही पौड़ी से फायर की टीम व SDRF की टीम भी राहत व बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची व गहरी खाई में राहत बचाव अभियान शुरू किया गया।

इस दौरान रेस्क्यू टीम द्वारा गाड़ी में मौजूद देव गोसाई का शव निकाल लिया गया। इसके साथ ही अन्य घायलों की खोज के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। 

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts