दु:खद – मुरादाबाद से गर्जिया मंदिर घूमने आए पांच युवक। कोसी नदी के कुंड में डूबने से दो की मौत

उत्तराखंड में घूमने आए पर्यटक अक्सर सावधान नहीं रहते और किसी ना किसी हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही आज एक और मामला सामने आया,जिसमें मुरादाबाद से रामनगर के गर्जिया मंदिर पांच युवकघूमने आए। जिनमें से दो की मौत कोसी नदी में बने कुंड में डूबने से हो गई।  मिली जानकारी के अनुसार, […]

उत्तराखंड में घूमने आए पर्यटक अक्सर सावधान नहीं रहते और किसी ना किसी हादसे का शिकार हो जाते हैं।

ऐसा ही आज एक और मामला सामने आया,जिसमें मुरादाबाद से रामनगर के गर्जिया मंदिर पांच युवकघूमने आए। जिनमें से दो की मौत कोसी नदी में बने कुंड में डूबने से हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, गर्जिया मंदिर घूमने आए यह सभी युवा दोपहर के समय मंदिर के पीछे एक कोसी नदी में बने गहरे कुंड में नहाने गए, नहाते समय दो की डूबने से मौत हो गई।

आशीष ठाकुर, सूरज यादव, आदित्य, हिमांशु सिंह व इमरान आई10 संख्या यूपी-21बीएस-3082 से मंगलवार की सुबह रामनगर के गर्जिया मंदिर पहुंचे। नहाते समय सूरज व आशीष ठाकुर गहरे कुंड में डूब गए। 

मंदिर में मौजूद श्रद्धालु व पुलिस ने किसी तरह दोनों युवकों को गहरे कुंड से बाहर निकाला और रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts