Redmi R70 5G : बड़ी बैटरी और बड़ी रैम के साथ जल्द आएगा सस्ता 5G फोन

Redmi R70 5G Launch News: Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने एक बार फिर बजट स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचा दी है।

कंपनी की नई R-सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Redmi R70 और Redmi R70m को चाइना टेलीकॉम वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

यह पहली बार है जब Redmi की R-सीरीज सामने आई है, जिससे साफ है कि कंपनी बजट 5G सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है।

Redmi R70 5G Specifications (संभावित फीचर्स)

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi R70 और R70m में यूजर्स को दमदार फीचर्स मिल सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार,इनमें 6.9-इंच HD+ (1600×720 पिक्सल) वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन देखने को मिलेगी

साथ ही Unisoc UMS9632 (2.2GHz क्लॉक स्पीड) प्रोसेसर इसमें मिलेगा । इसमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद जताई गयी है ।

इसके अलावा इसकी बड़ी बैटरी 6300mAh की होगी ,और फिंगरप्रिंट साइड-माउंटेड सेंसर भी इसमें मिलेगा ।

यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम कीमत में 5G का अनुभव चाहते हैं।

ये महत्वपूर्ण खबरे भी पढ़े :

RAM और स्टोरेज वेरिएंट

Redmi R70 5G को कई स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें यूजर को 4GB RAM + 128GB स्टोरेज,6GB RAM + 128GB / 256GB,8GB RAM + 256GB,12GB RAM + 256GB (टॉप वेरिएंट) के ऑप्शन देखने को मिल सकते है जो इसके सेगमेंट में काफी ओफ्फेरदबले होने की उम्मीद है ।

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जानकारी के अनुसार इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा,8MP सेकेंडरी लेंस और 8MP फ्रंट कैमरा (सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए) मिलेगा ।

कलर ऑप्शन

यह स्मार्टफोन चार आकर्षक रंगों में लॉन्च हो सकता है। जिसमें Starry Night Black,Feather White,Cold Mist Blue,Feather Purple मिलेंगे ।

साथ ही R-सीरीज में 3.5mm हेडफोन जैक,USB Type-C पोर्ट,स्पीकर ग्रिल जैसे ऑप्शन भी यूजर को मिलेगे । इस स्मार्टफोन का वजन 211.5 ग्राम होने वाला है ।

फिलहाल Redmi R70 5G और R70m की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन लिस्टिंग के बाद उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे ग्लोबल और भारतीय बाजार में पेश कर सकती है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts