हादसा: यहां सड़क पर पलटी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली, तीन घायल

टिहरी में ऋषिकेश-चंबा मोटर मार्ग पर देर रात पार्थो बैंड के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   राहगीरों ने देर रात पुलिस को ट्रैक्टर ट्राली के पलटने की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायलों को अपने वाहन से […]

टिहरी में ऋषिकेश-चंबा मोटर मार्ग पर देर रात पार्थो बैंड के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  

राहगीरों ने देर रात पुलिस को ट्रैक्टर ट्राली के पलटने की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायलों को अपने वाहन से हॉस्पिटल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार , ट्रैक्टर-ट्राली नंबर up11AN- 4012 जिसमें कुल 10 लोग सवार थे वह रात्रि में अंधेरे के चलते सड़क पर पलट गई।

ये सभी लोग जाजल के पास मजदूरी करके वापस ऋषिकेश जा रहे थे। इस दौरान तीन लोग घायल हुए, जहां से चिकित्सकों द्वारा एक युवक चांद(23) पुत्र रमेश चंद्र निवासी ग्राम सतपुरा थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर की हालत गंभीर होने पर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। अन्य सात लोग सुरक्षित हैं। 

घायलों का विवरण

  1. चांद(23) पुत्र रमेश चंद्र निवासी ग्राम सतपुरा थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
  2. नितिन( 21) पुत्र गोवर्धन, निवासी ग्राम सतपुरा थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
  3. कुलदीप(32) पुत्र चेतराम निवासी ग्राम सतपुरा थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

Also Read This

अलर्ट : दो दिन मूसलाधार बारिश की चेतवानी । पढ़िए खबर, रहिए सावधान

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 जुलाई के लिए राज्य के कई...

सावधान : देहरादून में उफनती नदी के बीच टापू पर फंसे 7 लोग । SDRF ने किया रेस्क्यू 

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है। कैंट थाना क्षेत्र स्थित संतला...

Related Posts