आरटीओ विकासनगर की दबंगई : 6 हजार का किया चालान, मांग रहा 18 हजार

विकासनगर  इंद्रजीत अस्वाल बात स्वरोजगार की है तो उत्तराखंड सरकार आये दिन कह रही है कि हर उत्तराखंड का व्यक्ति स्वरोजगार करे उसको हर तरह से सरकार मदद करेगी l  वही आरटीओ विकासनगर सरकार की योजना पर कार्य करने वालो को परेशान कर रहा है l बात आरटीओ की होती है तो गाड़ी वाले परेशान […]

विकासनगर 

इंद्रजीत अस्वाल

बात स्वरोजगार की है तो उत्तराखंड सरकार आये दिन कह रही है कि हर उत्तराखंड का व्यक्ति स्वरोजगार करे उसको हर तरह से सरकार मदद करेगी l 

वही आरटीओ विकासनगर सरकार की योजना पर कार्य करने वालो को परेशान कर रहा है l

बात आरटीओ की होती है तो गाड़ी वाले परेशान हो जाते हैं , छोटी छोटी बातों में आरटीओ लोगो को परेशान कर देते हैं l

आज जो मामला हम आपको बता रहे हैं वो विकासनगर के आरटीओ रावत जी का है जिन्होंने एक गरीब व्यक्ति जो कि अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए अपनी एक वैन से अपना स्वरोजगार चलाता है l

बीते दिनों में आरटीओ विकासनगर द्वारा एक सफेद नम्बर की गाड़ी का 6 हजार का चालान किया गया और जब वो व्यक्ति चालान भरने गया तो आरटीओ साहब ने उक्त व्यक्ति से 18 हजार की मांग कर दी l

 

अब गरीब व्यक्ति किस प्रकार 18 हजार भरे , क्या आरटीओ साहब को सड़कों पर सफेद नबर की गाड़ी से जूता चप्पल , कपड़े , व छोटे समान बेचने वाले गाड़ी नही दिखाई देतीl

जब हमारे द्वारा आरटीओ रावत जी से बात की गई तो उनका कहना था कि उक्त व्यक्ति निजी वाहन का इस्तेमाल अपने रोजी रोटी के लिए कर रहा है तो क्या !

आरटीओ साहब आप देहरादून के अन्दर निजी वाहनों से कपड़े, जुटे, व अन्य सामान बेचने वालों को नही देखते या फिर उनके साथ मामला पहले से फिट हैl

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts