हादसा (दुखद): ट्रक में घुसी बस। चालाक की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड की एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई है। बस में कई यात्री सवार थे। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई।  हादसे में बस चालाक की मौत हो गई है।वहीं कई लोग घायल हो गए है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जबकि मृतक का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू […]

उत्तराखंड की एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई है। बस में कई यात्री सवार थे। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। 

हादसे में बस चालाक की मौत हो गई है।वहीं कई लोग घायल हो गए है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जबकि मृतक का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार,हादसा रुड़की के नगला इमरती के पास हुआ है। यहां सहारनपुर के छुटमलपुर डिपो की बस  यात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही थी। 

जैसे ही बस रुड़की के नगला इमरती के पास पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक ने चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे रोडवेज बस ट्रक के पीछे जा घुसी और मौके पर ही बस चालक की मौत हो गई और बस में सवार तीन से चार यात्री घायल हो गए। मौके पर चीक-पुकार मच गई।

वहीं चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे । जिन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस में शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया जबकि घायलों का उपचार कराया। 

मृतक की पहचान बस चालक मोकम सिंह निवासी किशनपुर जिला सहारनपुर हुई है। जबकि घायलों के नाम यात्री नरेंद्र, पंकज और अनिल बताए जा रहे है। 

Also Read This

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं :सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था लगभग भगवान भरोसे, प्रसव के लिए 82 किमी तक का सफर करने की मजबूरी

पुरोला, 6 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उत्तरकाशी जिले के दुर्गम आराकोट-बंगाण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली लगातार गंभीर होती...

Related Posts