सनसनी : हरियाणा पुलिस पहुंची उधम सिंह नगर, बरामद की सर कटी लाश….

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है, उधम सिंह नगर जिले के खटीमा शहर में हरियाणा पुलिस की मदद से स्थानीय पुलिस ने एक युवती की बिना सिर की लाश बरामद की, जांच में पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, लाश 6 महीने पुरानी है, युवती नानकमत्ता की रहने वाली है, जबकि आरोपी सितारगंज का रहने वाला है, दोनों हरियाणा में लिव इन में रहते थे, जानकारी मुताबिक, 30 अप्रैल को हरियाणा की गुड़गांव पुलिस ने नानकमत्ता निवासी 32 वर्षीय युवती की गुमशुदगी के मामले में सितारगंज गौरीखेड़ा निवासी 25 वर्षीय मुश्ताक अहमद को उसके घर से हिरासत में लिया, पूछताछ में मुश्ताक ने युवती की हत्या करने की बात कबूली, इसके बाद सितारगंज पुलिस और हरियाणा पुलिस ने आरोपी मुश्ताक की निशानदेही पर युवती का बिना सिर वाली लाश खटीमा कोतवाली क्षेत्र के नदन्ना इलाके में काली पुलिया के पास से सड़ी गली हालत में बरामद की, पुलिस को काफी खोजबीन के बाद भी युवती का सिर नहीं मिला, लाश की शिनाख्त युवती के भाई ने दुपट्टे से की, पुलिस द्वारा मुश्ताक से पूछताछ में सामने आया कि, उसकी और युवती की मुलाकात रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में हरियाणा जाते वक्त हुई थी, इसके बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग रहा, युवती अपनी छोटी बहन के साथ हरियाणा में स्पा सेंटर में काम करती थी, दोनों में प्रेम-प्रसंग होने के बाद वह दोनों गुड़गांव चले गए और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे, मुश्ताक हरियाणा में कैब चलाने का काम करने लगा।

हत्या आरोपी

इसी बीच मुश्ताक अपने घर सितारगंज गौरीखेड़ा आया और नवंबर 2024 में उसने किसी अन्य युवती से शादी कर ली, लिव इन में रह रही युवती को जब मुश्ताक के शादी के बारे में पता चला तो वह मुश्ताक के घर पहुंची और शादी का विरोध किया, मामले में पंचायत भी हुई, इसके बाद मुस्ताक युवती को इस्लाम नगर खटीमा में अपने बहन के घर लेकर आया, खुलासे के मुताबिक, 16 नवंबर 2024 को मुश्ताक युवती को खटीमा कोतवाली क्षेत्र के नदंन्ना काली पुलिया अंडर पास नहर के पास ले गया, जहां उसने उसकी गला काटकर हत्या कर दी और धड़ को चादर में लपेट कर और सिर को कट्टे में डालकर नहर में फेंक दिया।

 

हरियाणा पुलिस ने बताया कि, युवती की छोटी बहन ने दीदी से संपर्क न होने की जानकारी परिजनों को दी, इस पर युवती के परिजनों ने उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज कोतवाली में युवती के लापता होने की सूचना दी, लेकिन युवती की छोटी बहन के मुताबिक पुलिस द्वारा गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई, इसके बाद युवती की बहन ने 19 दिसंबर 2024 को गुड़गांव सेक्टर तीन हरियाणा थाने में बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद 30 अप्रैल को हरियाणा पुलिस ने सितारगंज में युवती के लिव इन पार्टनर मुश्ताक को हिरासत में लिया और मामले का खुलासा किया, पूरे मामले में एसपी सीटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि हरियाणा में एक युवती की गुमशुदगी दर्ज हुई थी, जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने सितारगंज पुलिस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर युवती का बिना सिर वाला शव बरामद किया है, मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा पुलिस शव और आरोपी को अपने साथ ले गई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts