बड़ी खबर: सोशल मीडिया पर व्यक्ति ने पहाड़ी समुदाय के विषय में की अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा पहाड़ी समुदाय के विषय में अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने के विषय में आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।

कुलदीप शर्मा नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लगातार पहाड़ी समुदाय के विषय में कई तरह की अनर्गल टिप्पणियां की है।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संस्थापक सदस्य राजेंद्र पंत ने कहा कि पहाड़ी समुदाय के विषय में इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियां पूरे समुदाय को अपमानित करने वाली है। यह टिप्पणियां अन्य समुदायों के बीच में टकराव उत्पन्न करने वाली है। इससे पहाड़ी समुदाय के लोगों में आक्रोश का माहौल है और यह आक्रोश बड़े टकराव की वजह बन सकता है।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संस्थापक सदस्य विनोद कोठियाल ने इस मामले में आक्रोश जताते हुए कहा कि पहाड़ी समुदाय के लोगों के खिलाफ इस तरह की टिप्पणीया कतई भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर इस मामले में कठोरतम कार्यवाही नहीं की गई तो राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संस्थापक सदस्य शैलेंद्र गुसाईं ने कहा कि, तत्काल इस कुलदीप शर्मा नाम के व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कठोर विधिक कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम एक बड़े जनआवाहन के लिए मजबूर होंगे और इसकी सारी की सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संस्थापक सदस्य राजेंद्र भट्ट ने याद दिलाया कि,पिछले दिनों ही काशीपुर में इसी तरह की एक घटना हुई थी, जिसमें पुलिस के एक कांस्टेबल को भी पहाड़ी कहकर अपमानजनक बातें कही गई थी। इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं इन पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है। तत्काल इस पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts