याचिकाकर्ता ने कैबिनेट के निर्णय को हाईकोर्ट में दी चुनौती । 4 अगस्त को होगी सुनवाई ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने दो अगस्त से कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल खोले जाने के कैबिनेट के निर्णय के विरुद्ध दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकर्ता से 31 जुलाई को जारी शासनादेश को भी चुनौती देने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश आर.एस.चौहान और न्यायमूर्ती आलोक कुमार वर्मा की […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने दो अगस्त से कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल खोले जाने के कैबिनेट के निर्णय के विरुद्ध दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकर्ता से 31 जुलाई को जारी शासनादेश को भी चुनौती देने को कहा है।

मुख्य न्यायाधीश आर.एस.चौहान और न्यायमूर्ती आलोक कुमार वर्मा की खण्डपीठ को याचिकाकर्ता ने बताया कि उन्होंने कैबिनेट के निर्णय को चुनौती दी है जबकि सरकार ने शासनादेश 31 जुलाई को जारी किया है । उन्होंने ये याचिका 29 जुलाई को दायर कर दी थी । इसलिए उनको जनहित याचिका में संशोधन करने के लिए समय दिया जाये। न्यायालय ने याचिकर्ता को दो दिन का समय देते हुए 4 अगस्त की तिथि निहित की है।

मामले के अनुसार देहरादून निवासी विजय सिंह पाल ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि कैबिनेट ने 2 अगस्त से कक्षा 6 से 12 तक के स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है । प्रदेश में कोरोना के केस अभी भी मिल रहे हैं।

याचिकाकर्ता का यह भी कहना है कि राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी कितने लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तक नहीं लगी  है। इस बीच सरकार का स्कूल खोलने का निर्णय गलत है। मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को तय की गई है ।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts