अपडेट: अगर आपको भी बनवाना है ड्राइविंग लाइसेंस,तो पढ़ ले पहले यह खबर। अब नहीं होगा आसान

अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते है तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। अब देहरादून में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नियम बदल गए है। देहरादून में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब आसान नहीं होगा । लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए पहले आपको कंप्यूटर के सामने टेस्ट देना होगा फिर गाड़ी भी चलाकर दिखानी होगी। […]

अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते है तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। अब देहरादून में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नियम बदल गए है। देहरादून में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब आसान नहीं होगा । लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए पहले आपको कंप्यूटर के सामने टेस्ट देना होगा फिर गाड़ी भी चलाकर दिखानी होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन हो गई है। इसके तहत किसी भी व्यक्ति को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इस ऑनलाइन टेस्ट में 15 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें से 9 सवाल का उत्तर देना होगा और हर टेस्ट के लिए 30 मिनट का वक्त मिलेगा।

पूर्व में मेडिकल और तमाम आसान प्रक्रिया के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस बन जाया करता था। लेकिन अब पहले टेस्ट देने होंगे फि लाइसेंस मिलेगा । लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के 30 दिन बाद आप परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसमें आपको देहरादून के झाझरा स्थित कार्यालय में गाड़ी चलाकर दिखाना होगा।

 

लाइसेंस अप्लाई करने के लिए आपको :-

 

  1. पहले परिवहन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाकर सारथी वाले ऑप्शन में जाकर लॉगिन करें।
  2. फिर वहां मांगी गई जानकारी और दस्तावेजों के साथ फीस जमा करके आवेदन करें।
  3. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर स्लॉट आ जाएगा, जिसमें आपको लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट की तारीख मिल जाएगी।
  4. उस दिन आप संभागीय परिवहन कार्यालय में आकर ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हैं, जिसमें आपको कम से कम 60 फीसदी मार्क्स लाने अनिवार्य होगा ।

Also Read This

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले DA बढ़ेगा? जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही...

Gold Silver Price Crash: सोना ₹17,000 और चांदी ₹51,000 तक टूटी! जानिए कारण और निवेशकों के लिए जरुरी सलाह 

नई दिल्ली। जून 2026 सोना और चांदी में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए भारी उतार-चढ़ाव वाला महीना साबित हुआ है। पिछले कुछ वर्षों...

Related Posts