हाईकोर्ट ब्रेकिंग: युवती ने पिरान क्लियर में नमाज पढ़ने के लिए मांगी पुलिस प्रोटेक्शन, कोर्ट ने मांगा सरकार से जवाब

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  ऊत्तराखण्ड  उच्च न्यायालय में एक युवती ने हरिद्वार के पिरान क्लियर में नमाज पढ़ने के लिए पुलिस प्रोटेक्शन देने की प्रार्थना की है। वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने इसपर राज्य सरकार से जवाब मांग लिया है। अगली सुनवाई 11 मई को होनी तय हुई है।         मध्य […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

ऊत्तराखण्ड  उच्च न्यायालय में एक युवती ने हरिद्वार के पिरान क्लियर में नमाज पढ़ने के लिए पुलिस प्रोटेक्शन देने की प्रार्थना की है। वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने इसपर राज्य सरकार से जवाब मांग लिया है। अगली सुनवाई 11 मई को होनी तय हुई है।

        मध्य प्रदेश के नीमुच की रहने वाली 22 वर्षीय भावना और हरिद्वार निवासी फरमान ने उच्च न्यायालय में आपराधिक याचिका दाखिल कर कहा है कि उन्हें पिरान क्लियर में इबादत करनी है लेकिन उन्हें विभिन्न धार्मिक संगठनों से खतरा है और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। भावना इनदिनों ऊत्तराखण्ड के हरिद्वार की हाल निवासी है, जिसने न्यायालय से कहा है कि वो हिन्दू धर्म की अनुयायी है और बिना किसी डर, आर्थिक लाभ, भय या दबाव के पिरान क्लियर में ‘अल्लाह'(मुस्लिम भगवान)की इबादत करना चाहती हैं। भावना ने कहा है कि उनके पिरान क्लियर दौरे के बाद से ही वो प्रभावित हुई और अब वहां इबादत करना चाहती हैं। भावना ने न्यायालय से प्रार्थना करते हुए कहा कि हरिद्वार के जिलाधिकारी और एस.एस.पी.को निर्देशित कर उन्हें व उनके परिवार को कट्टरपंथियों से होने वाले जान के खतरे से सुरक्षा दिलाएं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 10 IAS-PCS के फिर तबादले; इन जिलों के DM भी बदले

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी...

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650 से ज्यादा सीटों पर मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

650 से अधिक सीटों पर युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण; युवतियों के लिए...

Related Posts