बड़ी खबर : बिना अनुमति radiologist को बनाया cms। स्वास्थ्य सचिव ने की कार्यवाही

उत्तराखंड की नौकरशाही के अजब गजब कारनामे सामने आते ही रहते हैं। जो नया मामला सामने आया है उसके अनुसार डीजी हेल्थ डॉक्टर विनीता साहनी बिना किसी अनुमति के एक रेडियोलॉजिस्ट को सीएमएस बना दिया। जिसका पता लगते ही स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने तत्काल प्रभाव से उसे पोस्टिंग से रद्द कर दिया साथ […]

उत्तराखंड की नौकरशाही के अजब गजब कारनामे सामने आते ही रहते हैं। जो नया मामला सामने आया है उसके अनुसार डीजी हेल्थ डॉक्टर विनीता साहनी बिना किसी अनुमति के एक रेडियोलॉजिस्ट को सीएमएस बना दिया। जिसका पता लगते ही स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने तत्काल प्रभाव से उसे पोस्टिंग से रद्द कर दिया साथ ही मामले पर जांच भी बैठा दी।

डीजी हेल्थ डॉ विनीता शाह ने शासन की मंजूरी लिए बिना ही काशीपुर (UDN) में LD भट्ट अस्पताल में Radiologist डॉ खेमपाल को CMS खुद ही बना दिया।  सचिव डॉ R राजेश कुमार को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पोस्टिंग रद्द कर दी साथ ही डॉ शाह को हफ्ते भर में सफाई देने के निर्देश देते हुए शासन स्तर पर इसकी जांच भी बिठा दी।

समिति का अध्यक्ष अपर सचिव अमरजीत कौर को बनाया है।समिति में Under Secretary जसविंदर कौर और सुनील डोभाल भी शामिल किए गए हैं।

अपर सचिव की तरफ से DG को दिए निर्देश में कहा है कि अगर हफ्ते भर में स्पष्टीकरण का लिखित जवाब नहीं मिला तो शासन ये मान लेगा कि उनको कुछ नहीं कहना है.फिर शासन खुद ही फैसला लेगा।

अहम सवाल यहां यह खड़ा होता है कि आखिर शासन में बैठे अधिकारी किसकी सह पर इस तरह के फैसले लेते हैं!

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts