बड़ी खबर : यहां मेडिकल छात्रों से फिर हुई रैगिंग। कॉलेज प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक बार फिर रैगिंग का घटना सामने आयी है। ये कोई पहली बार नहीं हैं,जब राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया हो इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है। कॉलेज में रैगिंग तब हुई जब 2022 बैच के 13 से ज्यादा मेडिकल छात्र मैस में […]

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक बार फिर रैगिंग का घटना सामने आयी है। ये कोई पहली बार नहीं हैं,जब राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया हो इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है।

कॉलेज में रैगिंग तब हुई जब 2022 बैच के 13 से ज्यादा मेडिकल छात्र मैस में शाम के स्नैक्स के लिए गए थे। तभी वहां पहुंचे 2021 बैच के 3 सीनियर छात्रों ने उनके साथ रैगिंग शुरू कर दी। जिसके बाद वहां हंगामा हो गया।

मेडिकल कॉलेज की मेस में शाम के नाश्ते के लिए सीनियर और जूनियर छात्रों का समय निर्धारित किया गया है। जूनियर छात्रों के लिए शाम 4 बजे से 4.30 बजे तक समय तय किया गया है। 4.30 बजे बाद का समय सीनियर छात्रों के लिए निर्धारित है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में सेमिनार होने के चलते जूनियर छात्र देरी से पहुंचे। इसी बीच तीन सीनियर छात्र भी मेस में पहुंच जूनियर से गाली-गलौज की।

ड्यूटी में तैनात गार्ड की सूचना पर प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी तुरंत कॉलेज प्रबंधन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और स्वत: मामले का संज्ञान लिया।

इसके बाद मामले में सोमवार को एंटी रैंगिग कमेटी बैठक कर तीन सीनियर छात्रों पर कार्रवाई की। जूनियर छात्रों के साथ मारपीट और गाली-गलौज में सबसे आगे रहे एक सीनियर छात्र को 6 माह के लिए कॉलेज और हॉस्टल से बाहर कर दिया। साथ ही 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया। 

जबकि, दो अन्य सीनियर छात्रों को एक माह के लिए कॉलेज से और 6 माह के लिए हॉस्टल से बाहर करने के साथ ही 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 10 IAS-PCS के फिर तबादले; इन जिलों के DM भी बदले

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी...

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650 से ज्यादा सीटों पर मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

650 से अधिक सीटों पर युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण; युवतियों के लिए...

Related Posts