हादसा: यहां सड़क पर पलटी कार, पांच घायल

उत्तराखंड की सड़कों पर लगातार हादसों का दौर जारी है,आज फिर एक गाड़ी सड़क पर पलटने से 5 लोग घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यह हादसा चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर ताछला के समीप हुआ।  शनिवार सुबह ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर […]

उत्तराखंड की सड़कों पर लगातार हादसों का दौर जारी है,आज फिर एक गाड़ी सड़क पर पलटने से 5 लोग घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह हादसा चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर ताछला के समीप हुआ।

 शनिवार सुबह ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रही एक कार सड़क पर पलट गई। कार में पांच लोग सवार थे। सभी घायलों को 108 से सीएचसी खाड़ी ले जाया गया।  जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफेर कर दिया गया।

दुर्घटना में घायल: 

  • अनिता पुत्री देवेश्वर 
  • प्रसाद पुत्र देवेश्वर
  • सुलोचना देवी पत्नी मोहन मिश्रा
  • रुद्र देवी पत्नी काशी राम
  • केदार दत्त पुत्र मोहन मिश्रा 

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts