हादसा : हवा में झूली 30 बारातियों से भरी अनियंत्रित बस, टला बड़ा हादसा

टिहरी में घनसाली-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर सरपोली गांव के पास 30 बरातियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैरापिट को तोड़ते हुए हवा में झूलने लगी। अचानक हुए इस हादसे से बरातियों में चीख-पुकार मच गई। परिचालक ने बरातियों को किसी तरह आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला तो उन्होंने राहत […]

टिहरी में घनसाली-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर सरपोली गांव के पास 30 बरातियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैरापिट को तोड़ते हुए हवा में झूलने लगी।

अचानक हुए इस हादसे से बरातियों में चीख-पुकार मच गई। परिचालक ने बरातियों को किसी तरह आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला तो उन्होंने राहत की सांस ली। बस रुद्रप्रयाग जिले के सेमा गांव (स्यालसू) भरदार से बारात लेकर भिलंगना ब्लॉक में ग्यारहगांव ङ्क्षहदाव के करखेड़ी गांव जा रही थी कि तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

गनीमत रही कि किसी भी बराती को चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि बस काफी तेज रफ्तार से चलाई जा रही थी। 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बरातियों को दूसरी बस से करखेड़ी भेजा।  बस चालक जितेंद्र सिंह नेगी पुत्र रणवीर सिंह निवासी कोटद्वार को मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts