डबल मर्डर: यहां दो बहनों के शव मिलने से मची सनसनी, जांच जारी

स्थान- काशीपुर रिपोर्ट विशाल सक्सेना  उधमसिंहनगर जनपद के काशीपुर में दो सगी बहनों की हत्या का मामला सामने आया है.. जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया तंत्र मंत्र को मानकर चल रही है। हालांकि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।  एक शव तो तीन चार दिन […]

स्थान- काशीपुर

रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

उधमसिंहनगर जनपद के काशीपुर में दो सगी बहनों की हत्या का मामला सामने आया है.. जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस प्रथम दृष्टया तंत्र मंत्र को मानकर चल रही है। हालांकि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। 

एक शव तो तीन चार दिन पुराना बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शनिवार की सुबह ख़ालिक़ कालोनी में अली हसन के घर में उसकी दो पुत्रियां मृत अवस्था में पाई गईं। इस दोहरे हत्याकांड से शहर में सनसनी मच गई। 

एसपी अभय सिंह और सीओ वंदना वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची मौके पर निरीक्षण किया।घर के लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ की। 

पूछताछ के दौरान पता चला कि अली हसन का परिवार तंत्र मंत्र पर विश्वास करता था। जानकारी के अनुसार अली हसन की चार पुत्रियां और तीन पुत्र हैं। मृतका हरमीन 19 वर्ष, यासीन 11 वर्ष अजीबोगरीब हरकतें करती थीं अचानक चिल्लाने लगती थीं। 

एसपी अभय प्रताप सिंह के मुताबिक पूछताछ में ये जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इन हत्याओं के पीछे तंत्र मंत्र की संभावना दिखाई दे रही है। शवों के पास कटा हुआ मुर्गा, कुछ पैसे व खून के निशान भी मिले हैं। 

परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक बहनों के पिता अली हसन अपने एक बेटे को लेकर बुलंदशहर गया हुआ है। वही शुक्रवार रात वह अपने एक बेटे को लेकर मजार पर सोया था। वही से वह ग़ायब हो गया। अली हसन का मोबाइल स्विच आफ आ रहा है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। उन्होंने कहा जल्दी पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Also Read This

Uttarakhand Weather Update: दून समेत 8 जिलों में येलो अलर्ट। आंधी-बिजली और बारिश की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश, तेज हवाओं और तापमान में...

बड़ी खबर: राशन कार्ड धारक ध्यान दें! जुलाई से फिर मिलेगा एक साथ तीन महीने का राशन

देहरादून। उत्तराखंड के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने जुलाई माह से सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों के माध्यम...

Related Posts