बड़ी खबर : भाजपाई नगर पालिका अध्यक्ष की बेटी के मुस्लिम युवक से विवाह के सभी प्रोग्राम रद्द

उत्तराखंड के भाजपाई नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम की बेटी का उत्तर प्रदेश के मुस्लिम युवक से होने वाले विवाह के सारे प्रोग्राम रद्द कर दिए गए। सोशल मीडिया पर हो रही जमकर किरकिरी और हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद लड़की के पिता यशपाल बेनाम को यह फैसला लेना पड़ा। सोशल मीडिया पर तो […]

उत्तराखंड के भाजपाई नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम की बेटी का उत्तर प्रदेश के मुस्लिम युवक से होने वाले विवाह के सारे प्रोग्राम रद्द कर दिए गए।

सोशल मीडिया पर हो रही जमकर किरकिरी और हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद लड़की के पिता यशपाल बेनाम को यह फैसला लेना पड़ा।

सोशल मीडिया पर तो इस मामले को लेकर लगातार चर्चाएं चल ही रही थी आज कई राज्यों के हिंदूवादी संगठन पौड़ी पहुंच गए और इसका जमकर विरोध किया।जिसे देखते हुए इस शादी के होने वाले सभी प्रोग्रामों को रद्द कर दिया गया है।

यशपाल बेनाम बोले कि सभी कार्यक्रम रद्द कर रहा हूं।

सोशल मीडिया पर अनगिनत पोस्ट इस शादी को लेकर वायरल हो रही है जिसमें शादी का कार्ड हर पोस्ट में दिखाई दे रहा है ।

सोशल मीडिया पर इस को लेकर जमकर मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि देश प्रदेश को द केरला स्टोरी देखने का ज्ञान देने वाली भाजपा को पहले अपनी घर की बेटियों को द केरला स्टोरी दिखानी चाहिए।

सोशल मीडिया पर यूजर शादी को लेकर बधाई देते हुए तंज कस रहे थे।

Also Read This

क्राइम : देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ , महिला समेत 4 गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस ने कथित देह व्यापार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। संस्कृति लोक कॉलोनी की लेन...

बड़ी खबर: सरकारी कर्मचारियों के नए नियम लागू, संपत्ति से लेकर बीमा एजेंट तक जानें क्या बदला!

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए आचरण और संपत्ति से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने उत्तराखंड राज्य...

Related Posts