खुशखबरी : हरिद्वार से यहां के लिए हर रविवार चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

बढ़ती गर्मी में यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए अब हरिद्वार जिले से बड़ोदरा के लिए हर रविवार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। रेलवे ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित कोच के अलावा स्लीपर और सामान्य कोच लगाने का फैसला किया है। साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन […]

बढ़ती गर्मी में यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए अब हरिद्वार जिले से बड़ोदरा के लिए हर रविवार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है।

रेलवे ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित कोच के अलावा स्लीपर और सामान्य कोच लगाने का फैसला किया है।

साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन महीने में चार चक्कर लगाएगी। बड़ोदरा से हर शनिवार हरिद्वार के लिए यह ट्रेन चलेगी,जबकि हर रविवार को हरिद्वार से बड़ोदरा के लिए यह ट्रेन चलेगी।

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा भी चल रही है जिसकी वजह से यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है इसी चीज को ध्यान में रखते हुए 8 ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का फैसला किया गया है।

इन ट्रेनों में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाया जायेगा 

देहरादून-इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेन में 29 अप्रैल से पांच मई तक

इंदौर-देहरादून के बीच चलने वाली ट्रेन में 30 अप्रैल से छह मई तक

उज्जैन-देहरादून के बीच चलने वाली ट्रेन में तीन और चार मई तक

देहरादून-उज्जैन के बीच चलने वाली ट्रेन में दो से तीन मई तक

 

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts