बिग अपडेट: UKPSC ने इस परीक्षा को किया स्थगित। पढ़िए कारण

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। आयोग ने उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा -2022 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा आगामी 23 अगस्त को होनी थी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करते हुए लिखा कि “उत्तराखण्ड न्यायिक […]

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। आयोग ने उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा -2022 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा आगामी 23 अगस्त को होनी थी।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करते हुए लिखा कि “उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा- 2022 के अन्तर्गत मुख्य परीक्षा दिनांक 23 अगस्त 2023 से प्रस्तावित थी। उच्च न्यायालय, नैनीताल में दायर रिट याचिका स०- 229/2023 (S/B) आदि के संबंध में निर्णय को आरक्षित रखा गया है। अतः उच्च न्यायालय द्वारा प्रश्नगत रिट याचिकाओं में निर्णय पारित होने तक उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश मुख्य परीक्षा 2022 को स्थगित किया जाता है।

उच्च न्यायालय द्वारा उक्त रिट याचिकाओं में पारित निर्णय के क्रम में मुख्य परीक्षा की नवीन तिथि पुनः निर्धारित की जायेगी, जिसकी सूचना आयोग द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदान की जायेगी।”

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 10 IAS-PCS के फिर तबादले; इन जिलों के DM भी बदले

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी...

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650 से ज्यादा सीटों पर मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

650 से अधिक सीटों पर युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण; युवतियों के लिए...

Related Posts