ब्रेकिंग: UKPSC ने कई परिक्षाओं की तिथि बदली, संशोधित कैलेंडर जारी

UKPSC ने कई भर्तियों की परीक्षा तिथियां बदल दी हैं,साथ ही कई नई भर्तियां शामिल करते हुए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है।  आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सहायक कृषि अधिकारी, उद्यान पर्यवेक्षक आदि पदों पर समूह-ग परीक्षा अगले साल 10 फरवरी के बजाए 07 जनवरी को होगी। […]

UKPSC ने कई भर्तियों की परीक्षा तिथियां बदल दी हैं,साथ ही कई नई भर्तियां शामिल करते हुए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। 

आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सहायक कृषि अधिकारी, उद्यान पर्यवेक्षक आदि पदों पर समूह-ग परीक्षा अगले साल 10 फरवरी के बजाए 07 जनवरी को होगी।

आईटीआई में अनुदेशक समूह-ग भर्ती की परीक्षा चार फरवरी को, राज्य संपत्ति विभाग में व्यवस्थाधिकारी परीक्षा दो के बजाए तीन मार्च, व्यवस्थापक-व्यवस्थाधिकारी परीक्षा अब 16 मार्च के बजाए 17 मार्च को, अन्वेषक कम संगणक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा छह के बजाए सात अप्रैल को होगी। 

इसके अलावा कार्यदेशक सर्वेयर शिशिक्षु परीक्षा 12 मई को, औषधि निरीक्षक ग्रेड-2 परीक्षा 19 मई को, प्रधानाचार्य श्रेणी-2 परीक्षा दो जून को होगी। ये तीनों नई भर्तियां हैं।

Also Read This

रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने युवाओं से संस्कृति, संस्कारों और अपनी जड़ों को संजोकर रखने का किया आह्वानदेहरादून। सीआईएमएस एंड...

डी. एम स्वाति भदौरिया ने ली संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक, आईसीयू सुचारु होने पर जताई ख़ुशी

जयप्रकाश पौड़ी गढ़वाल....जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में...

Related Posts