जॉब अपडेट: UKPSC ने अब इस विभाग में निकाली भर्तियां

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में समूह ग के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग’ के रिक्त 19 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु विज्ञापन संख्या […]

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में समूह ग के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग’ के रिक्त 19 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु विज्ञापन संख्या – A – 4 / DR/DI / S-3/2023-24 दिनांक 16 सितम्बर, 2023 प्रकाशित किया गया है।

उक्त विज्ञापन में उल्लिखित शैक्षिक अर्हता के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों से प्रश्नगत पदों हेतु दिनांक 16 सितम्बर, 2023 से दिनांक 06 अक्टूबर, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन आमांत्रित किये जाते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के क्रम में प्रमुख निम्नवत् हैं:- तिथियां

  1. विज्ञापन प्रकाशन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि : 16 सितम्बर, 2023
  2. ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर, 2023 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)

प्रश्नगत पदों हेतु इच्छुक / पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों / निर्देशों का भली-भांति अवलोकन कर लें।

ऑनलाइन आवेदन करते समय उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु अभ्यर्थी [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : करोड़ों की मंडी तैयार, फिर भी किसानों को नहीं मिला बाजार

धारी ताल्ली में डेढ़ साल से बंद पड़ी कृषि मंडी, 16 दुकानें बनीं शोपीस; बिचौलियों के भरोसे स्योरी फल पट्टी के काश्तकारनौगांव/उत्तरकाशी।नीरज उत्तराखंडी रवांई...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व

गुरु कृपा और गुरु भक्ति से सराबोर हुआ देहरादून का पावन श्री दरबार साहिब देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर शीश...

Related Posts