नौकरी : UKPSC ने निकाली इन पदों पर भर्ती, पढ़े

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा- 2023 का ऐलान हो गया है। आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2023 के लिए 16 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है ।  चयन के लिए अभ्यर्थी 21 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन लोक सेवा आयोग की बेवसाइट https://psc.uk.gov.in/ कर सकते हैं । भर्ती के लिए 16 पदों […]

उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा- 2023 का ऐलान हो गया है। आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2023 के लिए 16 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है । 

चयन के लिए अभ्यर्थी 21 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन लोक सेवा आयोग की बेवसाइट https://psc.uk.gov.in/ कर सकते हैं ।

भर्ती के लिए 16 पदों में सात पद अनारक्षित , चार पद अनुसूचित जाति , एक पद जनजाति , तीन पद अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है । 

आयु सीमा 22 वर्ष से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है ।  अभ्यर्थी की शैक्षिक अर्हता के सम्बन्ध में परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि  , वह मानी जायेगी जो अंक पत्र निर्गत होने की तिथि हो ।

अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि ऑनलाइन आवेदन पत्र के शैक्षिक अर्हता के विवरण में परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि के कॉलम में संबंधित शैक्षिक अर्हता के अंक पत्र निर्गत होने की तिथि का अंकन हो विज्ञापन की शर्तानुसार वांछित अर्हताओं की पुष्टि न होने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा , जिसकी जिम्मेदारी पूर्णतः अभ्यर्थी की होगी । 

अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के पूर्व विज्ञापन में वर्णित समस्त निर्देशों का भली – भांति अध्ययन कर लें तथा ऑनलाइन आवेदन पत्र को सही – सही भरें । किसी भी स्थिति में अपूर्ण आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे ।

फर्जी प्रमाण पत्रों ( शैक्षिक योग्यता / आयु / अनुभव / आरक्षण सम्बन्धी आदि ) के आधार पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आयोग की समस्त आगामी परीक्षाओं से अधिकतम 05 वर्षों के लिए प्रतिवारित कर दिया जायेगा । साथ ही सुसंगत विधि के अन्तर्गत अभ्यर्थियों के विरुद्ध अभियोग भी दर्ज कराया जा सकता है । अभ्यर्थी द्वारा प्रवेश पत्र पर लिखना या लिखा होना भी अनुचित साधन की श्रेणी में आयेगाl

Also Read This

रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने युवाओं से संस्कृति, संस्कारों और अपनी जड़ों को संजोकर रखने का किया आह्वानदेहरादून। सीआईएमएस एंड...

डी. एम स्वाति भदौरिया ने ली संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक, आईसीयू सुचारु होने पर जताई ख़ुशी

जयप्रकाश पौड़ी गढ़वाल....जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में...

Related Posts