बिग अपडेट: UKSSSC कल कराएगा यह परीक्षा,तैयारियां पूरी

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कल दिनांक 25 नवम्बर, 2023 को सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 की प्रतियोगितात्मक परीक्षा का आयोजन करेगा। इस परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आयोग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोग ने कृषि विभाग से प्राप्त अधियाचन के अनुसार  34 पदों पर 03 अक्टूबर, 2023 […]

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कल दिनांक 25 नवम्बर, 2023 को सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 की प्रतियोगितात्मक परीक्षा का आयोजन करेगा।

इस परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आयोग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आयोग ने कृषि विभाग से प्राप्त अधियाचन के अनुसार  34 पदों पर 03 अक्टूबर, 2023 को विज्ञापन जारी किया, जिसमें 1558 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किए गये । 

आयोग ने पहली बार स्वयं के संसाधनों से ऑनलाइन एप्लीकेशन का फार्मेट तैयार कर आवेदन पत्र प्राप्त किए।

आयोग ने कल प्रातः 11.00 बजे से 1.00 बजे तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए देहरादून के तीन विद्यालय क्रमशः सी.एन.आई. ब्वाईज इन्टर कालेज, पल्टन बाजार, देहरादून, न्यू दून ब्लोसम स्कूल, चकडांडा लखौण्ड, सहस्रधारा रोड़, देहरादून एवं एस.बी. एन. एकेडमी एकेडमी, चन्द्रबनी, सेवलाकला, देहरादून को परीक्षा केन्द्र बनाया है, जिसमें अभ्यर्थियों को प्रातः 9.30 बजे तक  उपस्थित होने के निर्देश दिए गये हैं।

इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति एवं जैमर लगाने की भी व्यवस्था की गई है। 

परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर की दूरी तक धारा 144 प्रभावी रहेगी।

Also Read This

रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने युवाओं से संस्कृति, संस्कारों और अपनी जड़ों को संजोकर रखने का किया आह्वानदेहरादून। सीआईएमएस एंड...

डी. एम स्वाति भदौरिया ने ली संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक, आईसीयू सुचारु होने पर जताई ख़ुशी

जयप्रकाश पौड़ी गढ़वाल....जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में...

Related Posts