बड़ी खबर: UKSSSC ने लगाई 22 नकलची अभ्यर्थियों पर परीक्षा देने से 5 साल की रोक

UKSSSC ने तीन भर्ती परीक्षाओं में नकल के आरोपी 22 अन्य अभ्यर्थियों पर पांच साल की रोक लगा दी है। इसी सप्ताह आयोग 180 अभ्यर्थियों पर भी इसी तरह की रोक लगा चुका है।  आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि 2017 में आयोजित तकनीशियन ग्रेड-2 के साथ ही 2018 में आयोजित कनिष्ठ सहायक […]

UKSSSC ने तीन भर्ती परीक्षाओं में नकल के आरोपी 22 अन्य अभ्यर्थियों पर पांच साल की रोक लगा दी है। इसी सप्ताह आयोग 180 अभ्यर्थियों पर भी इसी तरह की रोक लगा चुका है। 

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि 2017 में आयोजित तकनीशियन ग्रेड-2 के साथ ही 2018 में आयोजित कनिष्ठ सहायक और एलटी परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत पर पूर्व में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।

पुलिस जांच के आधार पर आयोग ने पिछले माह इन आरोपियों को नोटिस जारी कर, अपना पक्ष रखने को कहा था। इसमें से कुछ ने अपना पक्ष नहीं रखा जबकि जिन्होंने जवाब दिया भी तो बचाव में कोई ठोस प्रमाण नहीं दे पाए। इस कारण आयोग की पूर्ण बैठक में इन सभी पर अगले पांच साल तक भर्ती परीक्षा में शामिल होने की रोक लगा दी गई है।

किस भर्ती के कितने अभ्यर्थी हुए डिबार

टीजी 2 – 06

कनिष्ठ सहायक – 01

एलटी – 15

 

Also Read This

क्राइम: देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को सूचना देकर पति फरार

देहरादून, 21 सितंबर 2026: क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महिला की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान...

हादसा: तुंगनाथ ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला! देर रात से सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार देर शाम एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना गणेश...

Related Posts