बड़ी खबर : लंबित भर्तियों को लेकर नयी अपडेट । आयोग अध्यक्ष से मिले सेमवाल

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल आज विभिन्न भर्तियों की समस्याओं को लेकर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जी एस मर्तोलिया जी से मिले।  सेमवाल ने उम्मीद जताई है कि 8 से 10 दिनों में एलटी वेटिंग की 25% संस्तुति बढ़ाकर भेज दी जाएगी। इसके बाद ही नई भर्ती की विज्ञप्ति निकाली […]

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल आज विभिन्न भर्तियों की समस्याओं को लेकर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जी एस मर्तोलिया जी से मिले। 

सेमवाल ने उम्मीद जताई है कि 8 से 10 दिनों में एलटी वेटिंग की 25% संस्तुति बढ़ाकर भेज दी जाएगी। इसके बाद ही नई भर्ती की विज्ञप्ति निकाली जाएगी।

सेमवाल ने आयोग से वार्ता के बाद उम्मीद जताई कि चयन संस्तुति एक दो दिन मे भेज दी जाएगी। इस संबंध मे शिवप्रसाद सेमवाल ने ग्राम्य विकास आयुक्त आइएएस आनंद स्वरूप से भी फोन पर वार्ता की। उन्होने भी आश्वासन दिया कि एक दो दिन में जल्दी ही यह समस्या हल हो जाएगी।

पार्टी ने आयोग अध्यक्ष के समक्ष एक ही दिन तीन परीक्षाओं के फिजिकल का मुद्दा भी रखा। आयोग अध्यक्ष मर्तोलिया ने बताया कि 11 जनवरी को फिजिकल मे दो तीन विभागों की एक साथ होने वाली परीक्षा मे दौड़ एक बार ही कराई जाएगी।

सेमवाल ने ओबीसी सत्यापन का मसला उठाया तो बताया गया कि यह संबंधित जिलाधिकारियों को भेज दिया गया है।

सेमवाल ने स्टेनो अभ्यर्थियों के संबंध मे भी शीघ्र रिजल्ट का अनुरोध किया। सेमवाल ने बताया कि कर्मशाला अनुदेशक के रिजल्ट मे आ रही समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के संबंध मे वार्ता सकारात्मक रही।

इस मौके पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रवक्ता पंकज कपूर भी मौजूद रहे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 10 IAS-PCS के फिर तबादले; इन जिलों के DM भी बदले

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी...

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650 से ज्यादा सीटों पर मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

650 से अधिक सीटों पर युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण; युवतियों के लिए...

Related Posts