अपडेट : नए साल पर बंद हो जाएगी आपकी यूपीआई आईडी,जल्द कीजिए यह काम

अगर आप भी भुगतान करने के लिए यूपीआई आईडी का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आप ही के लिए है। क्योंकि नए साल से सभी बैंकों और थर्ड पार्टी अप कुछ यूपीआई आईडी को बंद करने वाले हैं। आज हर कोई लगभग यूपीआई आईडी से ही भुगतान करता है। डिजिटल के इस दौर में […]

अगर आप भी भुगतान करने के लिए यूपीआई आईडी का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आप ही के लिए है।

क्योंकि नए साल से सभी बैंकों और थर्ड पार्टी अप कुछ यूपीआई आईडी को बंद करने वाले हैं।

आज हर कोई लगभग यूपीआई आईडी से ही भुगतान करता है। डिजिटल के इस दौर में लोगों ने जेब में  कैश रखना अब बंद ही कर दिया है।

देश में हर तीसरा व्यक्ति यूपीआई आईडी के माध्यम से भुगतान कर रहा है ।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने बैंकों और भुगतान से सम्बंधित थर्ड पार्टी एप को निर्देश जारी किया है,निर्देश में 31 दिसंबर तक निष्क्रिय आईडी को बंद करने का निर्देश दिया गया।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वह कौन सी यूपीआई आईडी है जो बंद होने वाली है। इसके लिए हम बता दें कि NPCI ने निर्देश जारी किया है कि ऐसी यूपीआई आईडी को बंद कर दिया जाना चाहिए, जिनमें एक साल के अंदर कोई भी लेनदेन नहीं हुआ हो।

यदि आपने भी अपनी यूपीआई आईडी से एक साल के अंदर कोई लेनदेन नहीं किया है तो 31 दिसंबर से पहले उनके जरिये कोई ट्रांजेक्शन करें,जिससे की आपकी यूपीआई आईडी एक्टिव रहे।

अगर आप अपनी यूपीआई आईडी को एक्टिवेट रखने के लिए भुगतान नहीं करते तो आपकी यूपीआई आईडी को बंद करने से पहले आपको सूचना दी जाएगी, जो मेल या मैसेज के जरिये हो सकता है।

NPCI का कहना है कि ऐसा करने से ट्रांजेक्शन और ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगे,साथ ही गलत ट्रांजेक्शन को चिन्हित करके उन्हें भी बंद कर दिया जाएगा।

नहीं गाइडलाइंस के अनुसार,सभी पीएसपी बैंक और भुगतान करने वाली थर्ड पार्टी एप पर उन ग्राहकों को वेरिफिकेशन कराना होगा,जिनकी आईडी निष्क्रिय हो गई है।

इसमें यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन किया जाएगा,यदि एक साल में कोई भी डेबिट या क्रेडिट ट्रांजैक्शन उस आईडी से नहीं होता है तो नए साल में उस यूपीआई आईडी का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

Also Read This

एक्शन: भगवान के घर चोरी पड़ी भारी,हुआ गिरफ्तार। जानिए चोरी का कारण 

देहरादून: राजधानी देहरादून के हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुई चोरी के मामले का डालनवाला पुलिस ने 48 घंटे...

एक्शन: उत्तराखंड में बम धमाके की धमकी देने वाला गिरफ्तार। पुलिस के सामने उगला सच, वजह जानकर चौंक जाएंगे

देहरादून: उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देकर सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले आरोपी जसप्रीत सिंह को देहरादून...

Related Posts