बिग ब्रेकिंग: उपनल कर्मियों को हर महीने मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता, देखें आदेश

प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। उपनल कर्मियों को अब हर माह प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा, जो उन्हें पहले हर तीन माह में दिया जाता था। हालांकि प्रोत्साहन भत्ते में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इससे राज्य में करीब 25 हजार उपनल कर्मियों को […]

प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। उपनल कर्मियों को अब हर माह प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा, जो उन्हें पहले हर तीन माह में दिया जाता था। हालांकि प्रोत्साहन भत्ते में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।

इससे राज्य में करीब 25 हजार उपनल कर्मियों को फायदा होगा। उपनल कर्मचारी संगठन की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। अब सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से इस संंबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंंध में 18 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया था, जिसका अब शासनादेश जारी कर दिया गया है।

बताते चलें कि 10 वर्ष तक के अनुभव वाले कर्मियों को अब तक त्रैमासिक चार हजार 956 रुपये और 10 साल से अधिक अनुभव वाले कार्मिकों को पांच हजार 989 रुपये त्रैमासिक प्रोत्साहन भत्ते के रूप में दिए थे।

जो उन्हें अब हर माह के अनुसार दिए जाएंगे। प्रोत्साहन भत्ते की राशि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संगठन ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।

देखें आदेश:-

Also Read This

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

क्राइम: देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को सूचना देकर पति फरार

देहरादून, 21 सितंबर 2026: क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महिला की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान...

Related Posts